Palamu News : सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान सुआ गांव निवासी सुदामा यादव की पत्नी पुष्पा देवी (30 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना 26 अगस्त की बताई जा रही है. दाह संस्कार से पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को खबर मिली कि महिला की मौत के बाद उसके ससुराल वाले दाह संस्कार की तैयारी कर रहे हैं.सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर MMCH ले गए, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.
मृतका पुष्पा देवी के पिता उमेश यादव नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मननदोहर गांव के रहने वाले हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के मायके के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं. महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

