Search

 
 
 

Palamu News : पलामू का पारा 45 डिग्री के पार, लू से लोग बेहाल

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पलामू जिले का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश नहीं हुई है.
 
दोपहर में वीरान पड़ा रेड़मा ओवरब्रिज.

Medininagar : पलामू जिले में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग गर्म हवाओं से बचने का प्रयास करते दिखे.

 

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश नहीं हुई है.

 

 

 बीते तीन दिनों से पलामू जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, जो चार दिनों में बढ़कर 45 डिग्री के पार पहुंच गया. 21 मई को इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा.

 

भीषण गर्मी के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की भीड़ कम दिखी. गर्म हवाओं और उमस से आम जनजीवन प्रभावित रहा. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बेवजह बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही