Search

 
 
 

Palamu News :  जोतांग जंगल के पास से अवैध लकड़ी लदा टेंपो जब्त, वन विभाग ने तीन तस्कर को दबोचा

जिले के पांकी थाना क्षेत्र से वन विभाग ने लकड़ी लदे एक टेंपो को जब्त किया है. साथ ही मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. वन विभाग ने वाहन समेत लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है.
 

Palamu :  जिले के पांकी थाना क्षेत्र से वन विभाग ने लकड़ी लदे एक टेंपो को जब्त किया है. साथ ही मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. वन विभाग ने वाहन समेत लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है. 

 

जानकारी के अनुसार, कुंदरी वन क्षेत्र की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जोतांग जंगल से अवैध रूप से काटी गई लकड़ी को टेंपो में लादकर पांकी की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर वन विभाग ने जोतांग जंगल के समीप छापेमारी अभियान चलाया.

 

इस दौरान अवैध लकड़ी से लदे टेंपो को जब्त कर लिया गया. कार्रवाई के दौरान ताल गांव निवासी कमलेश यादव, अभिषेक भुइयां तथा जोतांग गांव निवासी छोटू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया. वन विभाग वाहन समेत लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

 

कुंदरी वन क्षेत्र के वन पदाधिकारी सुहाना सौरभ टोप्पो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जंगलों से अवैध रूप से लकड़ी काटकर उसकी बिक्री करते थे. गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.

 

वन पदाधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही