Search

 
 
 

Ramgarh News :  जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

जिले के बासल थाना क्षेत्र के सियारी टोला में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई.  इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. मृतक की पहचान सौंदा डी निवासी अभिषेक कुमार शर्मा (28 वर्ष) और राहुल कुमार उमर (30 वर्ष) के रूप में हुई है.
 

Ramgarh : जिले के बासल थाना क्षेत्र के सियारी टोला में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई.  इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. मृतक की पहचान सौंदा डी निवासी अभिषेक कुमार शर्मा (28 वर्ष) और राहुल कुमार उमर (30 वर्ष) के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार शर्मा अपने दोस्त राहुल कुमार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पतरातु डैम गया था. वहीं से लौटने के क्रम में भुरकुंडा जाने के रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सडक किनारे स्थित एक घर की बाउंड्री को तोड़ते हुए अंदर घुस गई. 

 

टक्कर जोरदार होने के कारण दोनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर बासल  थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ के सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

दोनों दोस्तों की मौत से घर में मातम पसर गया है और इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर चिकनी सड़क होने के कारण बाइक काफी स्पीड में चलाई जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटना होती है. इस रास्ते में पहले भी कई बार सड़क हादसे में लोगों की मौत हो चुकी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही