Search

 
 
 

Palamu  News : थाना प्रभारी के घर में लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी लेकर फरार

Palamu News :जानकारी के अनुसार तोलरा गांव में पुलिस इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी का पैतृक आवास है. शुक्रवार रात चोर सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए. इसके बाद कमरों में रखी अलमीरा और बक्सों को तोड़ दिया.चोरों ने घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया और नकदी व जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए.
 
थाना प्रभारी के घर में चोरी

Palamu News : रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने पुलिस इंस्पेक्टर के  घर को निशाना बनाया. चोर घर में दाखिल हुए और अलमीरा व बक्सों को तोड़कर 12 हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए. प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोरी गए सामानों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार तोलरा गांव में पुलिस इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी का पैतृक आवास है. शुक्रवार रात चोर सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए. इसके बाद कमरों में रखी अलमीरा और बक्सों को तोड़ दिया.चोरों ने घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया और नकदी व जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए.

 

Uploaded Image

अलमीरा को तोड़कर नकदी व जेवरात की चोरी 

 

सुबह घर में चोरी की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में चोरों की तलाश शुरू की. इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है. घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है.

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है.आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही