Palamu News : जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो टोटो और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
इसे भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबरको पीड़िता ने उंटारी रोड थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता के आरोप के मुताबिक, ग्राम लकड़ाही से हुसैनाबाद जाने के दौरान टोटो पर सवार तीन व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म दिया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया. उसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

जब्त ई-रिक्शा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुबोध दीक्षित (38 वर्ष), मुकेश दीक्षित (26 वर्ष) और अभय दीक्षित (20 वर्ष) शामिल हैं. तीनों उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव के निवासी हैं. आरोपियों की निशानदेही पर दो टोटो जब्त और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.
मामले में उंटारी रोड थाना कांड संख्या 55/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
इस कार्रवाई में विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, पुलिस निरीक्षक सोनू कुमार चौधरी, थाना प्रभारी संतोष गिरि, सहायक अवर निरीक्षक साधुचरण दास सहित उंटारी रोड थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.
पलामू पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है. आम लोगों से अपील की गई है कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े किसी भी अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर सूचना दें.]
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

