Search

 
 
 

Palamu News : पिकनिक मनाने गए 3 युवक नदी में डूबे, एक बचाया गया, 2 लापता

Medininagar News : बिहार के औरंगाबाद क्षेत्र से तीनों युवक पिकनिक मनाने बेलघाटी पुल के पास पहुंचे थे. तीनों नदी में उतरकर वीडियो बना रहे थे. इसी दौरान वे गहरे पानी और तेज धार की चपेट में आकर बहने लगे.
 
नदी किनारे जुटी भीड़.

Medininagar News : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पिकनिक मनाने आए तीन युवक बटाने नदी में डूब गए. हादसा डेमा टोला स्थित बेलघाटी पुल के पास हुआ. स्थानीय लोगों ने राजेंद्र साव (40) को नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि दो युवक रितिक व टेनी अब भी लापता हैं. दोनों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद क्षेत्र से तीनों युवक पिकनिक मनाने बेलघाटी पुल के पास पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों नदी में उतरकर वीडियो बना रहे थे. इसी दौरान वे गहरे पानी और तेज धार की चपेट में आकर बहने लगे. स्थानीय लोगों ने उन्हें गहरे पानी में नहीं जाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन युवकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया.


युवकों को डूबते देख स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. काफी प्रयास के बाद राजेंद्र साव को नदी से बाहर निकाला गया. उस समय वह बेहोशी की हालत में था. उसे तत्काल हरिहरगंज सीएचसी ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वहीं, रितिक और टेनी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. स्थानीय लोग दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही