Search

 
 
 

Palamu News : चैनपुर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, एक खोखा बरामद

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि छापेमारी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी व हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गोलू सिंह उर्फ नितेश कुमार सिंह ल ब्रह्मदेव सिंह शामिल हैं. दोनों रामपुर गांव के रहने वाले हैं.

 

पुलिस के अनुसार, 23 मई को रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई थी. घटना में सकेन्द्र चौधरी (30) की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे.

 


मृतक के पिता मधु सिंह के बयान पर चैनपुर थाना में 17 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि छापेमारी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही