Search

 
 
 

Ranchi News : संयुक्त राष्ट्र सतत विकास शिखर सम्मेलन के लिए मारवाड़ी कॉलेज का छात्र चयनित

मारवाड़ी कॉलेज के भूगोल विभाग के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र रौनक कुमार का चयन संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित GCSD  शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए किया गया है.
 

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज के भूगोल विभाग के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र रौनक कुमार का चयन संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित GCSD  शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए किया गया है. यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन लंदन के प्रसिद्ध क्वीन एलिजाबेथ-II कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित होगा.

 

संयुक्त राष्ट्र की ओर से रौनक कुमार को एक प्रतिस्पर्धी डेलीगेशन ग्रांट भी प्रदान किया गया है. इस फेलोशिप के तहत उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा और सम्मेलन अवधि के दौरान आवास का पूरा खर्च वहन किया जाएगा.

 

रौनक का चयन सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उनकी शैक्षणिक रुचि और कार्यों को देखते हुए किया गया है. सम्मेलन में उन्हें दुनिया भर के नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और युवा प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक पर्यावरणीय एवं सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा.

 


मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कॉलेज परिसर में आयोजित एक बैठक में रौनक कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह न केवल छात्र बल्कि पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है.उन्होंने कहा लंदन में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर हमारे कॉलेज और देश का प्रतिनिधित्व करना छात्र की कड़ी मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है. यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी.

 

भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. निवेदिता पॉल ने भी रौनक के प्रयासों की सराहना की, जबकि प्लेसमेंट सेल कमेटी के सदस्य अनुभव चक्रवर्ती ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर कॉलेज में स्मृति तस्वीर भी ली गई.

 

रौनक कुमार वर्तमान में अपनी शैक्षणिक पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ आगामी सम्मेलन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. खास बात यह है कि उनका चयन गांधी फेलोशिप 2026-28 के लिए भी हुआ है. उनका यह सफर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही