Search

 
 
 

Palamu News :  आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी-बारिश ने जमकर क़हर बरपाया है. हैदरनगर थाना क्षेत्र के मरघटिया मोड़ के पास भी सड़क किनारे खड़ा विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई.
 

Palamu :  जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी-बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. यहां हैदरनगर थाना क्षेत्र के मरघटिया मोड़ के पास पीपल का विशाल पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान औरंगाबाद निवासी कामदेव चंद्रवंशी और रामबांध धोबियाडीह टोला निवासी अनिल चंद्रवंशी के रूप में हुई है. 

 

बताया जा रहा है कि दोनों इलाज कराकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज तूफान के बीच अचानक पेड़ गिर गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए. आसपास के लोगों ने घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कामदेव चंद्रवंशी को मृत घोषित कर दिया.

 

वहीं गंभीर हालत में अनिल चंद्रवंशी को मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.  इधर, तेज आंधी के कारण मेदिनीनगर के सिंगरा खुर्द इलाके में रेलवे ट्रैक पर भी पेड़ गिर गया, जिससे कुछ समय तक रेल परिचालन प्रभावित रहा. रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक को साफ कर परिचालन बहाल कराया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही