Search

 
 
 

Palamu News: पांकी में दो बाइकों की टक्कर, दो की मौत, दो घायल

Palamu : पांकी के इमली चौक के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई.
 

Palamu : पांकी के इमली चौक के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें दो युवकों की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान अंकित सिंह व दीपक कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायलों में नितिल कुमार और  सुधांशु सिंह शामिल हैं.

 


जानकारी के अनुसार, इमली चौक के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. 
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पथरा निवासी अंकित सिंह को मृत घोषित कर दिया.

 

 

वहीं गंभीर रूप से घायल कशमार शामगढ़ निवासी दीपक कुमार यादव को बेहतर इलाज के लिए MRMCH रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई. वहीं घायल बगलाडी निवासी नितिल कुमार और सुधांशु सिंह का इलाज चल रहा है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

 

 

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही