Search

 
 
 

Palamu News : कोयल नदी में नहाने गए मेदिनीनगर के दो बच्चे डूबे, एक का शव बरामद

Palamu News: कान्दू मोहल्ले के दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. खोजबीन के दौरान एक बच्चे का शव रामजानकी मंदिर के पास से बरामद किया गया.
 
फाइल फोटो.

Medininagar News : झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में गुरुवार को कोयल नदी में नहाने गए दो बच्चे डूब गए. घटना कान्दू मोहल्ला के पास ज्योति आईटीआई से कुछ दूरी पर स्थित नदी घाट की है. हादसे की सूचना मिलने के बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, कान्दू मोहल्ले के दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. खोजबीन के दौरान एक बच्चे का शव रामजानकी मंदिर के पास से बरामद किया गया. वहीं, दूसरे बच्चे की तलाश जारी है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही