Search

 
 
 

Palamu News : पिस्टल दिखा बाइक लूटी, फिर उसी बाइक से सीएसपी लूटने पहुंचे दो लुटेरे धराए

Palamu News : CSP लूट की कोशिश अपराधियों पर भारी पड़ गई. गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
 
सीएसपी के पास जुटी भीड.

Medininagar News : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर सोमवार की सुबह दो बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय दिया. अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर एक बाइक लूट ली. फिर, उसी बाइक से बैंक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में लूटपाट करने पहुंचे. हालांकि CSP लूट की कोशिश अपराधियों पर भारी पड़ गई. गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस ने युवकों के पास से पिस्टल, बैग, खोखा और लूटी गई पल्सर बाइक बरामद की है. दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मिली जानाकारी के अनुसार, आरोपियों ने सुबह में उक्त पल्सर बाइक (जेएच-03AQ-3836) को पिस्टल दिखाकर लूट लिया था. भुक्तभोगी बाइक मालिक ने इसकी सूचना सतबरवा थाना को दी थी. पुलिस बाइक लूट की जांच में जुटी ही थी कि उसी बाइक से दोनों युवक लेस्लीगंज में CSP के लूटने पहुंच गए. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इससे पहले किसी अन्य आपराधिक घटना को अंजाम दिया है या नहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही