Medininagar News : पलामू पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने 12.48 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से तस्करी में इस्तेमाल एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर की शाम गश्ती के दौरान एसआई शिवनाथ रंजन को सूचना मिली थी कि गढ़वा की ओर से दो युवक नीले रंग की बाइक से मादक पदार्थ लेकर चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक की तरफ आ रहे हैं. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मगरदाहा घाटी में वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान नीले रंग की बाइक आती दिखी. रुकने का इशारा करने पर युवक बाइक की रफ्तार तेज कर भागने लगे. पुलिस पीछा कर दोनों को दबोच लिया.
गिरफ्तार युवकों की पहचान लेस्लीगंज निवासी सुनित कुमार सिंह और करन कुमार के रूप में हुई है.तलाशी में सुनित कुमार के जैकेट की जेब से 12.48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. पुलिस ने उनकी बाइक (JH03AD-5535) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
दोनों आरोपियों के खिलाफ चैनपुर थाना में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. छापेमारी टीम में SDPO राजेश यादव, थाना प्रभारी लालजी, एसआई शिवनाथ रंजन, राम कुमार उपाध्याय, एएसआई सिंगराय हेम्ब्रम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

