Search

 
 
 

Palamu News : नगर निगम में टेंडर पेपर खरीदने को लेकर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

Palamu News : अंतिम समय में टेंडर पेपर खरीदने को लेकर कुछ संवेदकों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते परिसर में भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति बन गई.
 
हंगामा करते लोगों को समाझाती पुलिस.

Medininagar News : मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को विभिन्न योजनाओं का टेंडर पेपर खरीदने को लेकर दिनभर गहमागहमी रही. सुबह से ही बड़ी संख्या में संवेदक नगर निगम कार्यालय पहुंचने लगे. दोपहर 2 बजे तक टेंडर पेपर की बिक्री हुई. इस दौरान करीब 176 टेंडर पेपर बिके.

 

इसे भी पढ़ें


अंतिम समय में टेंडर पेपर खरीदने को लेकर कुछ संवेदकों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते परिसर में भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार दल-बल के साथ निगम कार्यालय पहुंचे. पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया. थाना प्रभारी ने संवेदकों के अलावा बाकी लोगों को परिसर से हटने की हिदायत दी. इसके बाद मामला शांत हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही