Search

 
 
 

Palamu News : MMCH में पोस्टमार्टम में देरी पर हंगामा, उपाधीक्षक ने 2 डॉक्टरों का वेतन रोका

Palamu News: पोस्टमार्टम में देरी से नाराज आशीष भारद्वाज और मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह कार्रवाई की है.
 
अस्पताल परिसर में हंगामा करते परिजन व अन्य.

Medininagar News : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH), मेदिनीनगर में पोस्टमार्टम में देरी पर हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दो डॉक्टरों पर कार्रवाई की है. अस्पताल के उपाधीक्षक ने डॉ. कादिर परवेज और डॉ. रोहित कुमार का वेतन रोकने का आदेश दिया है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम में देरी से नाराज आशीष भारद्वाज और मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह कार्रवाई की है. अस्पताल के उपाधीक्षक की ओर से 24 अक्टूबर को जारी पत्र में दोनों चिकित्सकों का वेतन स्पष्टीकरण देने तक स्थगित रखने को कहा गया है. पत्र के अनुसार, यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो आगे की कार्रवाई होने तक वेतन स्थगित रहेगा.


इस घटना के बाद MMCH की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. पोस्टमार्टम में देरी से लेकर मरीजों और उनके परिजनों को होने वाली परेशानियों तक  अस्पताल की कार्यप्रणाली चर्चे में है. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही