Search

 
 
 

Palamu News : बकरी चराने गई महिला की वज्रपात से मौत, दूसरी की हालत गंभीर

लक्ष्मी देवी गांव के समीप खुले मैदान में बकरी चराने गई थी. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वह घर लौट रही थी. रास्ते में महुआ के पेड़ के पास अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
 
महिला का शव.

Medininagar : पलामू जिले के पाटन प्रखंड के मानआहर शिवपुर टोला में गुरुवार की दोपहर वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतका की पहचान गांव के गोविंद पासवान की पत्नी लक्ष्मी देवी (30) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी गांव के समीप खुले मैदान में बकरी चराने गई थी. इसी दौरान दिन के करीब 3 बजे अचानक मौसम बदला  और हल्की बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वह घर लौट रही थी. रास्ते में महुआ के पेड़ के पास अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

गांव के नवल पासवान की पत्नी संध्या देवी भी वज्रपात की चपेट में आ गई. हालांकि कुछ दूरी पर होने के कारण उसकी जान बच गई. गंभीर रूप से घायल संध्या देवी को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही