Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : धनरोपनी के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, तीन लोग झुलसे

मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गाजी बिहरा गांव में मंगलवार की दोपहर धनरोपनी के दौरान हुए वज्रपात में चार लोग चपेट में आकर झुलस गए. सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गाजी बिहरा गांव में मंगलवार की दोपहर धनरोपनी के दौरान हुए वज्रपात में चार लोग चपेट में आकर झुलस गए. सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

 


मृतका की पहचान गांव के धनंजय पासवान की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई. घायलों में बबीता देवी,  प्रेम शंकर पासवान और सरिता देवी शामिल हैं. सभी गाजी बिहरा गांव के रहने वाले हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया. तीन घायलों का इलाज जारी है. जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही