Search

 
 
 

Palamu News : मेदिनीनगर के नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Palamu News : परिजनों के अनुसार, पूजा कुमारी को शुक्रवार शाम करीब चार बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉ. प्रिया सिन्हा की देखरेख में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया. परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
 
जीवन ज्योति नर्सिंग होम.

Medininagar News : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है. मृतका पूजा कुमारी गढ़वा के अविनाश दुबे की पत्नी थी. उसने ऑपरेशन के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था.

 

इसे भी पढ़ें


परिजनों के अनुसार, पूजा कुमारी को शुक्रवार शाम करीब चार बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉ. प्रिया सिन्हा की देखरेख में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया. परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि प्रसव के करीब एक घंटे बाद पूजा की तबीयत बिगड़ने लगी और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई.


घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में आईसीयू समेत आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता पर सवाल उठाए हैं. नवजात बच्ची के जन्म की खुशी परिवार में मातम में बदल गई. महिला की मौत के वास्तविक कारणों और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही