Search

 
 
 

Palamu News : पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र स्थित कंडा गांव में शुक्रवार देर रात पति से विवाद के बाद पत्नी ने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान अरविंद पासवान की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.
 

Palamu :  जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र स्थित कंडा गांव में शुक्रवार देर रात पति से विवाद के बाद पत्नी ने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान अरविंद पासवान की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.

 

 

मृतका के पति अरविंद पासवान का कहना है कि वह बाहर मजदूरी करता है और हाल ही में घर लौटा था. उनकी पत्नी 24 जून को अपने मायके डंडा थाना क्षेत्र के छपरदागा गांव से ससुराल वापस आई थी. शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद पत्नी ने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया.

 

परिजन आनन-फानन में उसे एमएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि मनीषा को लंबे समय से ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी होती थी. उसने आरोप लगाया कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने यह कदम उठाया है.

 

इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दोनों पक्षों के आरोपों की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही