Search

Palamu News : मोहम्मदगंज में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान जगदीश मेहता की बहू व धर्मेंद्र मेहता की पत्नी के रूप में हुई है. वह कड़नाडा गांव की रहने वाली है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मेंं जुटी है.
 
पलामू जिला की खबरें

इसे भी पढ़े....

 बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत होता है. हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही