Search

 
 
 

Palamu News : नेपाल के हाइड्रो पावर प्लांट में कार्यरत हैदरनगर का मजदूर लापता

Medininagar News : हैदरनगर प्रखंड के बडंडा बरवाडीह निवासी मजदूर महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल में काम करने के दौरान लापता हैं. नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से महेंद्र से परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है.
 
महेंद्र विश्वकर्मा (फाइल फोटो).

Medininagar News : पलामू के हैदरनगर प्रखंड के बडंडा बरवाडीह निवासी मजदूर महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल में काम करने के दौरान लापता हैं. वह नेपाल के बाणेश्वर स्थित एक हाइड्रो पावर प्लांट में कार्यरत थे. महेंद्र का मोबाइल फोन भी बंद है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से महेंद्र से परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है. परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. वहीं, संबंधित कंपनी की ओर से सभी कर्मियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी गई है, लेकिन महेंद्र से संपर्क नहीं हो पाने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.


महेंद्र के लापता होने की सूचना के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. परिजनों ने विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करते हुए महेंद्र का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही