Search

 
 
 

Palamu News :  युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारूडीह गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान रूपेश मेहता (पिता- शिवानंद मेहता) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल दारूडीह में रह रहा था.
 

Palamu : जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारूडीह गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान रूपेश मेहता (पिता- शिवानंद मेहता) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल दारूडीह में रह रहा था.

 

घटना बीती रात की बताई जा रही है. घटना की जानकारी सुबह मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की.

 

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही