Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित सेमरटांड मोहल्ला में मंगलवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सेमरटाड़ निवासी तेजू राम के 25 वर्षीय पुत्र पंकज चंद्रवंशी के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Palamu : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित सेमरटांड मोहल्ला में मंगलवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सेमरटाड़ निवासी तेजू राम के 25 वर्षीय पुत्र पंकज चंद्रवंशी के रूप में हुई है.

 

परिजनों के अनुसार, सुबह उठकर जब वे बेटे के कमरे में गए तो उसका शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ देखा. इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए MMCH चले गए, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

 

परिजनों का दावा है कि पंकज चंद्रवंशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता अभी नहीं चल सका है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

 

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही