Medininagar News : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान हकीम आलम की पत्नी सलमा बीबी (27 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना शाम करीब चार बजे की है. महिला का पति बाहर रहकर काम करता है.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, सलमा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने मामले की सूचना चैनपुर थाना को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. खबर लिखे जाने तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

