Search

 
 
 

Palamu News : युवती ने कोयल नदी पुल से लगाई छलांग, हालत गंभीर, एमएमसीएच में भर्ती

मेदिनीनगर के समीप स्थित कोयल नदी पुल से शनिवार को एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के समीप स्थित कोयल नदी पुल से शनिवार को एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नदी से बाहर निकालकर तत्काल एमएमसीएच में भर्ती कराया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है.

 

Uploaded Image

अस्पताल में इलाजरत युवती.

 युवती की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव निवासी शहनाज खातून (19 वर्ष) के रूप में हुई है. वह गांव के मुस्लिम अंसारी की बेटी है. घटना करीब शाम 4 बजे की है. उसी समय ऑटो से सामान लेकर जा रहे एक युवक मो. शाह ने उसे नदी में छलांग लगाते देखा. उसने नदी में कूद कर युवती को बाहर निकाला.

 


युवती के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एमएमसीएच में डॉक्टरों की निगरानी में युवती का इलाज जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही