Search

 
 
 

Palamu News : मेदिनीनगर में फंदे से लटका मिला युवती का शव, भाई ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Palamu News : युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन दूजा कुमारी और उसके पति में लंबे समय से अनबन चल रही थी. उसने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
 
दूजा कुमारी की फाइल फोटो.

Medininagar News : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में बुधवार की सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला. घटना के बैरिया चौक स्थित बाजार समिति गेट के सामने स्थित मकान की है. मृतका की पहचान अमित कुमार की पत्नी दूजा कुमारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) भेज दिया. इधर, मृतका के मायके के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.


युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन दूजा कुमारी और उसके पति में लंबे समय से अनबन चल रही थी. उसने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मायकेवालों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही