Medininagar News : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाने की पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक किशोर को निरुद्ध किया है. उनके पास से चोरी के 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सोने का एक जितिया व चांदी की दो पायल बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी के मोबाइल और जेवरात बेचने के उद्देश्य से कुशानारायणपुर बाजार पहुंचे हैं. पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाजार में छापेमारी की. पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों भागने लगे. जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.
तलाशी में उनके पास से 8 मोबाइल फोन, चांती की दो पायल और सोने का एक जितिया बरामद किया गया. इनमें से तीन मोबाइल फोन और चांदी की पायल हुसैनाबाद में पिछले 5 अक्टूबर को हुई चोरी (कांड संख्या 205/26) के हैं. गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई. वहीं, उसके साथ रहे किशोर को निरुद्ध किया गया है. छापेमारी में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई संतोष कुमार दास, रामेश्वर बारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

