Search

 
 
 

Palamu News : पांकी में देसी कट्टा व गोली के साथ युवक गिरफ्तार

पांकी थाना की पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान भरी गांव निवासी रंजीत कुमार रवि के रूप में हुई है. पुलिस ने यह यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अथिकारी.

Medininagar : पलामू जिले के पांकी थाना की पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान भरी गांव निवासी रंजीत कुमार रवि के रूप में हुई है. पुलिस ने यह यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है.

 


इस मामले में एसपी के निर्देश पर लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह समेत पांकी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही