Search

 
 
 

Palamu News : युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की, MMCH में भर्ती

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ढुलवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना बीती रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान छठु यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :   जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ढुलवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना बीती रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान छठु यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है.

 

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से संजय यादव को गंभीर अवस्था में फंदे से उतारकर मेदिनीनगर स्थित MMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. संजय यादव ने आत्महत्या का प्रयास किन कारणों से किया, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो सका है. पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही इसका पता चल पाएगा.  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही