Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान जमुना भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र विक्की भुइयां के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में शोक का माहौल है.
Advertisement
Advertisement

Palamu : सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान जमुना भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र विक्की भुइयां के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में शोक का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह विक्की काफी देर तक नहीं उठा. जब परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में गए, तो वहां उसे फंदे से लटका हुआ देखा.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई.

 

सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

 

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अफ़ज़ल अंसारी ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही