Palamu News : चैनपुर थाना के बरांव में रविवार रात बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सीता राम (34 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह चैनपुर के ओढ़नार टोला जोगियाहा गांव निवासी सहदेव राम का बेटा था.
जानकारी के अनुसार, सीता राम पूर्वडीहा से काम करके बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बरांव एक्सिस बैंक के पास उनकी बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में सीता राम गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इधर सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर एमएमसीएच लाया, जहां आज सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और किसकी गाड़ी से उनकी बाइक की टक्कर हुई थी, इसका पता लगा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

