Search

 
 
 

Palamu News : मकई के खेत में काम कर रहे युवक की वज्रपात से मौत

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी गांव में सोमवार की दोपहर वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान भालोगाड़ी निवासी मनजीत साव के पुत्र लड्डू कुमार के रूप में हुई है.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी गांव में सोमवार की दोपहर वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान भालोगाड़ी निवासी मनजीत साव के पुत्र लड्डू कुमार के रूप में हुई है. लड्डू कुमार मकई के खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वह खेत से निकलकर भागने लगा. तभी अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई.

 


घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH, मेदिनीनगर भेज दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही