Search

 
 
 

Palamu News : रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Medninagar :  बीती रात करीब दो बजे रामनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पाया गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
 
शव

Medninagar :  शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के समीप रेलवे ट्रैक से एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान रामनगर कांदू मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राजकुमार राम के पुत्र धीरज कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब दो बजे रामनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पाया गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

युवक की मौत कैसे हुई है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस आत्महत्या, हादसा और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही