Bokaro News : चास थाना क्षेत्र स्थित चेक पोस्ट के समीप स्थित कई दुकानों और वाहनों में बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोडफोड़ की है. कन्हैया भोजनालय दुकान और उसके आसपास में खड़ी चारपहिया व तीन वाहनों में को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. जबकि सड़क पर खड़े ठेले को भी पलट कर तोड़ दिया है. घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए की क्षति हुई है.
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में चार उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है. होटल दुकानदार राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना देर रात घटी है. होटल के कई सामानों को भी तोड़ दिया गया है. पड़ोस में खड़ी चारपहिया वाहनों के शीशे तोड़े गए हैं और उसकी बॉडी को भी क्षतिग्रस्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें

