Medninagar News : सदर थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव बरामद हुआ है. इसकी जानकारी आरपीएफ ने रात करीब 12:30 बजे सदर थाना को जानकारी दी. युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि डाल्टनगंज और चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने उसकी मौत हुई होगी. हालांकि जिस स्थिति में शव मिला है, उससे मामला संदिग्ध भी प्रतीत हो रहा है.
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित स्तर पर मामले का सत्यापन किया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना स्थल और शव के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है. सत्यापन के बाद मृतक की पहचान, घटना के कारणों और अन्य बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

