Search

 
 
 

पलामू : पंकज यादव सेवा केंद्र ने किया मेडिकल कैंप का आयोजन

पाटन प्रखंड अंतर्गत ब्रहमोरिया गांव में सोशल एक्टिविस्ट के तहत निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया.
 
  •  सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

Palamu  : पाटन प्रखंड अंतर्गत ब्रहमोरिया गांव में सोशल एक्टिविस्ट के तहत निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया.  पंकज यादव द्वारा संचालित सेवा केंद्र डॉक्टर शक्ति प्रकाश गावेशकर ने सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण किया.

 

Uploaded Image

इस अवसर पर सेवा केंद्र के संचालक पंकज यादव की उपस्थिति में लोगों के बीच ग्लूकोज, जूस और अन्य खाद्य पदार्थों का भी वितरण किया गया. मेडिकल सेवाओं का लाभ लेने वाले ग्रामीणों ने सेवा केंद्र के इस सराहनीय कार्य के लिए खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया.

 

 

सेवा केंद्र के सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संस्था पूरे राज्य में लगातार सेवा कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि केवल मेडिकल सेवाएं ही नहीं, बल्कि भीषण गर्मी को देखते हुए राज्यभर में ग्लूकोज और जूस का वितरण भी किया जा रहा है, ताकि लोग लू और गर्मी के प्रकोप से सुरक्षित रह सकें.

 

सेवा केंद्र ने यह भी जानकारी दी कि ब्रहमोरिया गांव में अगले माह पुनः मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला डॉक्टर की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी.गांव के अजीज अंसारी ने सेवा केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा आम लोगों को मुफ्त में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय है.

 

Uploaded Image

 

उल्लेखनीय है कि पंकज यादव सेवा केंद्र, सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव के नेतृत्व में संचालित हो रहा है. पंकज यादव झारखंड में जनहित याचिका (PIL) एवं आरटीआई के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए जाने जाते हैं.
 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही