Search

 
 
 

पलामू पुलिस ने संविधान दिवस पर किया प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

Palamu news : इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. साथ ही संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक गणराज्य की भावना को बनाए रखने पर जोर दिया गया.
 
पलामू पुलिस

Palamu News : जिले  में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सभी पुलिस प्रतिष्ठानों, थाना परिसरों व अन्य पुलिस इकाइयों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने संविधान के मूल आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

 

 

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. साथ ही संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक गणराज्य की भावना को बनाए रखने पर जोर दिया गया.

 

कार्यक्रम के दौरान संविधान की गरिमा, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करेंगे तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहेंगे.

 

पलामू पुलिस की ओर से कहा गया कि संविधान में निहित आदर्शों के अनुरूप कानून का शासन स्थापित करना, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिक प्रतिबद्धता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही