Search

 
 
 

पलामू : पुलिस ने जंगल से 815 किलो अफीम डोडा बरामद किया, दो तस्कर गिरफ्तार

जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नौडिहा एवं छत्तरपुर थाना क्षेत्र की सीमा से सटे ग्राम जवाड़ के जंगल इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 815 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा बरामद किया है.
 
पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया

 Palamu : जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नौडिहा एवं छत्तरपुर थाना क्षेत्र की सीमा से सटे ग्राम जवाड़ के जंगल इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 815 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा बरामद किया है.

Uploaded Image

छापेमारी में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पिकअप वाहन का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. बता दें कि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम डोडा का क्रय-विक्रय और परिवहन किया जा रहा है.

 

इसी सूचना के आधार पर छतरपुर एसडीपीओ अवध यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने सशस्त्र बल के साथ ग्राम जवाड़ के जंगल मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति और उनके पीछे एक पिकअप वाहन आता दिखा.

 

पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दोनों संदिग्धों को रोक लिया. यह देख पिकअप वाहन का चालक कुछ दूर पहले ही वाहन छोड़कर फरार हो गया. पूछताछ में पकड़े गये दोनों संदिग्धों ने बताया कि वे पिकअप में लदे अवैध अफीम डोडा को बाहर के व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए मोटरसाइकिल से आगे रेकी करते हुए चल रहे थे.

 

पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 60 प्लास्टिक बोरे में करीब 815 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ. मौके से एक मोटरसाइकिल, एक पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय परहिया (ग्राम रजडेरवा, थाना छत्तरपुर) और प्रमोद यादव (ग्राम कोल्हुआ रोल, थाना नावा जयपुर) के रूप में हुई है. इस मामले में नौडिहा बाजार थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.पुलिस फरार पिकअप चालक और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही