Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू पुलिस का खुलासा, खेलने के दौरान कुएं में गिरने से हुई सगी बहनों की मौत

नौडीहा बाजार के मननदोहर गांव में शनिवार को दो बच्चियों की मौत खेल के दौरान कुएं में गिरने से हुई. पुलिस की जांच में इस घटना में किसी साजिश का पता नहीं चला है. इस बात की जानकारी थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने दी.
Advertisement
Advertisement
  • पुलिस जांच में नहीं मिली साजिश

Palamu :  नौडीहा बाजार के मननदोहर गांव में शनिवार को दो बच्चियों की मौत खेल के दौरान कुएं में गिरने से हुई. पुलिस की जांच में इस घटना में किसी साजिश का पता नहीं चला है. इस बात की जानकारी थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने दी. 

 

पलामू की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

थाना प्रभारी  ने बताया कि यह किसी साजिश का परिणाम नहीं है, बल्कि एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था. पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चियां घर के पास खेल रही थीं और खेलते-खेलते सभी खुले और असुरक्षित कुएं के पास पहुंच गईं.

 

इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से तीनों एक साथ कुएं में गिर गईं.  राहगीर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक प्रीति और सोनम, जो सगी बहनें थीं, की मौत हो चुकी थी. 

 

वहीं तीसरी बच्ची, जो प्रीति और सोनम की रिश्तेदार थी, गंभीर रूप से घायल हुई है. चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है.

 

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बच्ची ने होश में आने के बाद पुलिस को बयान दिया है, जिसमें उसने स्पष्ट किया कि खेलने के दौरान अचानक  फिसलकर तीनों कुएं में गिर गईं थीं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही