Search

 
 
 

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई : निगम चुनाव से पहले भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने एक ट्रक संख्या BR HGC 3084 से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है.
 

Palamu : नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने एक ट्रक संख्या BR HGC 3084 से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. इसे पलामू पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पलामू एसपी को गुप्त बुधवार रात सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सद्दीक चौक पहुंचकर संदिग्ध ट्रक को रोका और तलाशी ली.

 

तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई. इसके बाद ट्रक को जब्त कर शहर थाना लाया गया. जहां बरामद शराब की पेटियों की गिनती की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही