Search

 
 
 

पलामू : प्रज्ञा केंद्र संचालिका से दिनदहाड़े लूटपाट, विरोध करने पर मारी गोली

जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रामगढ़ थाना अंतर्गत हुटार बस स्टेड के समीप प्रज्ञा केंद्र संचालिका से हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने तीन लाख नकद व अन्य कीमती सामानों की लूटपाट की है. इतना ही नहीं विरोध करने पर अपराधियों ने शमा परवीन के पैर में गोली मारी है.
 

Palamu :  जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रामगढ़ थाना अंतर्गत हुटार बस स्टेड के समीप प्रज्ञा केंद्र संचालिका से हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने तीन लाख नकद व अन्य कीमती सामानों की लूटपाट की है. इतना ही नहीं विरोध करने पर अपराधियों ने शमा परवीन के पैर में गोली मारी है.  

 

जानकारी के अनुसार, प्रज्ञा केंद्र संचालिका शमा परवीन अपने पति ईसरफील अंसारी के साथ जा रही थी. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने शमा से पैसों और अन्य सामानों से भरा बैग लूटने की कोशिश की. जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने शमा परवीन के पैर में गोली मार दी.

 

वहीं उनके पति ईसरफील अंसारी के साथ भी अपराधियों ने मारपीट और फायरिंग की. गोली ईसरफील अंसारी के कान के पास से होकर निकल गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. 

 

वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपति को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया और मामले की जानकारी बरवाडीह पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस और स्थानीय जिला परिषद संतोषी शेखर, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे. 

 

 बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल दंपति का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद डॉक्टकों ने दोनों के बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही