Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बाल विवाह कराने और सरकारी काम में बाधा डालने पर FIR दर्ज करने की तैयारी

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तलैया बंभंडी गांव में गुरुवार को बाल विवाह रोकने के दौरान हुए हंगामा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू दी है. सरकारी कार्य में बाधा डालने और बाल विवाह कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Palamu :  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तलैया बंभंडी गांव में गुरुवार को बाल विवाह रोकने के दौरान हुए हंगामा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू दी है. सरकारी कार्य में बाधा डालने और बाल विवाह कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

 

बाल विवाह रोकने गई प्रशासनिक टीम से हाथापाई

गौरतलब है कि गुरुवार को प्रशासन को सूचना मिली थी कि गांव में दो नाबालिग लड़कियों की शादी कराई जा रही है. सूचना के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रदीप दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों लड़कियों को वहां से रेस्क्यू किया.

 

लड़कियों को ले जाने के क्रम में ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते करीब 200 की संख्या में लोग जुट गए और प्रशासनिक वाहन को घेर लिया. इस दौरान अधिकारियों और कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई. साथ ही सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की गई.

 

हंगामे के बीच ग्रामीणों और परिजनों ने मौका पाकर दोनों नाबालिग लड़कियों को प्रशासनिक टीम से छुड़ा लिया और वहां से लेकर फरार हो गए.

 

टीम से छुड़ाकर नाबालिग लड़कियों को लेकर फरार

इस संबंध में बीडीओ प्रदीप दास ने बताया कि दो जोड़ों की शादी कराई जा रही थी, जिनमें दोनों लड़कियां नाबालिग थीं. एक लड़का चैनपुर प्रखंड के पतरिया, जबकि दूसरा लोकेया गांव का निवासी बताया जा रहा है.

 

उन्होंने बताया कि जब प्रशासनिक टीम लड़कियों को रेस्क्यू कर ले जाने लगी, तभी बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग जुट गए और टीम के साथ हाथापाई करने लगे. इस दौरान दोनों नाबालिग लड़कियों को प्रशासनिक टीम से छुड़ाकर फरार हो गए.

 

लोगों की पहचान कर की जाएगी कानूनी कार्रवाई

वहीं चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और बाल विवाह कराने में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही