Search

 
 
 

पलामूः जेटेट नियमावली का विरोध, भाजयुमो ने निकाली रैली

पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि जेटेट नियमावली छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. स्थानीय भाषाओं को शामिल नहीं करना यहां के युवाओं के साथ अन्याय है.
 
रैली में शामिल भाजपा-भाजयुमों के नेता व कार्यकर्ता.

Medininagar : जेटेट नियमावली को लेकर सियासत गरमा गई है. क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर उठे विवाद के बीच पलामू जिला भाजयुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मेदिनीनगर में जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक से रैली निकाली. रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छहमुहान चौक पहुंची. यहां जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मगही व भोजपुरी को नियमावली में शामिल करने की मांग की.

 

नेताओं ने कहा कि जेटेट की नई व्यवस्था में स्थानीय भाषाओं की अनदेखी की गई है. इससे पलामू समेत आसपास के जिलों के छात्रों को नुकसान होगा. जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि यह फैसला छात्र हितों के खिलाफ है. सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए. आलोक चौरसिया के कहा कि भाजपा छात्रों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी. सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए.

 

 

पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि जेटेट नियमावली छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. स्थानीय भाषाओं को शामिल नहीं करना यहां के युवाओं के साथ अन्याय है. रैली में मेयर अरुणा शंकर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता, विभाकर नारायण पांडे, कृषलय तिवारी, विजय आनंद पाठक, शिवकुमार मिश्रा, सुनील पासवान, अरविंद गुप्ता, साधु माझी, छोटू सिंह, अनुज पांडे, विजय ठाकुर, ज्योति पांडे, पप्पू गुप्ता, गुड्डू खान, लड्डू खान, श्वेतांश गर्ग, शुभम प्रसाद, विश्वजीत पाठक सहित अन्य शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही