Search

 
 
 

पलामूः अभाविप की मेदिनीनगर इकाई का पुनर्गठन, अजीत सेठ बने नगर अध्यक्ष

अजीत सेठ को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुना गया है. वहीं, धीरज उपाध्याय, निकिता कश्यप, गौरव श्रीवास्तव व एसपी दुबे नगर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. नगर मंत्री किशलय दुबे, जबकि सह मंत्री गगन सिंह, सचिन उपाध्याय, जिया सिंह व अमन पांडे मनोनीत किये गये हैं.
 

Medininagar : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की मेदिनीनगर नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया है. अजीत सेठ को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुना गया है. वहीं, धीरज उपाध्याय, निकिता कश्यप, गौरव श्रीवास्तव व एसपी दुबे नगर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. नगर मंत्री किशलय दुबे, जबकि सह मंत्री गगन सिंह, सचिन उपाध्याय, जिया सिंह व अमन पांडे मनोनीत किये गये हैं. कार्यालय मंत्री अभय पांडेय तथा सह मंत्री छोटू पासवान बनाए गए हैं.
सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सुधांशु मिश्रा को, जबकि शुभम चौधरी सोशल मीडिया सह प्रमुख होंगे.

एसएफडी प्रमुख के रूप में पीयूष शुक्ला तथा सह प्रमुख गौरव शुक्ला को चयनित किया गया है. एसएफएस प्रमुख दिवाकर कुमार और सह प्रमुख अंकित दुबे होंगे.राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सूरज उपाध्याय तथा सह प्रमुख सौरभ कुमार को मनोनीत किया गया. नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पीयूष दुबे, रितिक कुमार, अक्ष सम्राट, पार्थ कुमार, मंथन सिंह, हिमांशु सोनी, कृष गोस्वामी, अभिषेक पांडेय एवं रोहित सोनी को शामिल किया गया.


कार्यक्रम का संचालन कौशल मिश्रा ने किया.चुनाव प्रभारी के रूप में उपस्थित विभाग संयोजक रामाशंकर पासवान ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित, समाज हित और राष्ट्रीय हित के मुद्दों को लेकर सदैव मुखर रही है. नवनियुक्त कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे. इस अवसर पर कौशल मिश्रा, अंकित लाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही