Search

 
 
 

पलामू : राजद नेता का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

राजद के पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जयशंकर ठाकुर का शव पाटन थाना पुलिस ने उताकी गांव में खेत से बरामद किया है. जानकारी के अनुसार जयशंकर ठाकुर अपने घर से सुबह किसी काम से निकले थे.
 

Medininagar : राजद के पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जयशंकर ठाकुर का शव पाटन थाना पुलिस ने उताकी गांव में खेत से बरामद किया है. जानकारी के अनुसार जयशंकर ठाकुर अपने घर से सुबह किसी काम से निकले थे. कई घंटे बीतने के बाद जब वह घर वापस नहीं आए तो परिजन उनकी खोजबीन में जुट गए.

 

उनके शरीर पर जलने के निशान मिले हैं, जिस कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. पाटन थाना प्रभारी शशि पांडेय ने मामले की पुष्टि की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अपराधियों की धर–पकड़ के लिए डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही