Search

 
 
 

पलामूः एसडीएम ने मेदिनीनगर केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण

एसडीम ने कहा कि कैदियों के स्वास्थ्य की जांच नियमित कराएं, भोजन की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखें तथा स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें. व्यवस्था में पारदर्शिता, अनुशासन व सुशासन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का औचक निरीक्षण जारी रहेगा.
 

Medininagar : मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने सोमवार को मेदिनीनगर केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जेल मैनुअल के प्रावधानों के अनुरूप वहां की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की. कैदियों की उपस्थिति पंजी, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की.

 

 निरीक्षण में टीम को जेल में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली. टीम ने जेल अधीक्षक व कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और सभी को जेल मैनुअल का पालन करने का निर्देश दिया. एसडीम ने कहा कि कैदियों के स्वास्थ्य की जांच नियमित कराएं, भोजन की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखें तथा स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें. व्यवस्था में पारदर्शिता, अनुशासन व सुशासन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का औचक निरीक्षण जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही