Search

 
 
 

पलामू : ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

पाटन क्षेत्र में एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार छात्रा अंजू कुमारी की ट्यूशन पढ़ने के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया.
 

Palamu : पाटन क्षेत्र में एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार छात्रा अंजू कुमारी की ट्यूशन पढ़ने के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया.

 

बताया जा रहा है कि परिजन अंजू कुमारी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे. इसी दौरान मंगलवार दोपहर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

 

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजनों ने बताया कि छात्रा की हालत काफी नाजुक थी और बेहतर इलाज की उम्मीद में उसे रेफर किया गया था, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल पाने से उसकी जान चली गई. मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही