Palamu: पांकी थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में सनसनी खेज मामला सामने आया है. जहां ससुराल में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है. मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गेठा गांव निवासी सीताराम राम (60 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है.
परिजनों ने बताया कि सीताराम राम अपनी ससुराल नौडीहा गांव में शाला के शादी समारोह में शामिल होने गए थे. इसी दौरान शनिवार की रात करीब 10 बजे ससुराल में उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment