Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: महुआ चुनने गई महिला की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव

जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमरी पंचायत के चिड़ियबुड़ टोला, उरवा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान मनोज परहिया की पत्नी पूनम देवी (उम्र लगभग 31 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
Advertisement
Advertisement

Palumu: जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमरी पंचायत के चिड़ियबुड़ टोला, उरवा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान मनोज परहिया की पत्नी पूनम देवी (उम्र लगभग 31 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को करीब 12 बजे पूनम देवी अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर जंगल में महुआ चुनने के लिए गई थीं. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान गांव के किनारे एक पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला.


यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं की छानबीन में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही